बहराइच: बहराइच जिले में धोखाधड़ी मामले में तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को किया गया गिरफ्तार
बहराइच जिले में बोर्ड आफ रेवन्यू के कूट रचित आदेश से भूमि कब्जियाने के मामले में एसडीएम ने 2023 में नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। अपराध शाखा के निरीक्षक विधा सागर वर्मा ने नगर कोतवाली पुलिस की मदद से धोखाधड़ी के मामले में तीन महिलाओं सहित पांच को गिरफ्तार किया है।