बहराइच: बहराइच जिले में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 27 जनवरी को आयोजित होगी
बहराइच जिले में अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग/सचिव, जिला सड़क सुरक्षा समिति ने बताया कि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में 27 जनवरी 2026 को अपरान्ह 04ः30 बजे से कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गयी है। सभी सम्बन्धित अधिकारियों से वांछित सूचनाओं के साथ ससमय बैठक में प्रतिभाग करने की अपेक्षा की गई है।