फुलवारी: पटना एयरपोर्ट पर सांसद मनोज झा का बयान, भाजपा के पास बांटने और काटने के अलावा कोई विकल्प नहीं
Phulwari, Patna | Nov 19, 2024 राजद सांसद मनोज झा ने मंगलवार सुबह करीब 11:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। मनोज झा ने कहा कि भाजपा के पास बांटने और काटने के अलावे कोई विकल्प नहीं है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा प्रतीत नहीं होता है कि नरेंद्र मोदी पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं और यह दुखद बात है।