मंझनपुर: फरियादियों की समस्याओं पर एसपी सत्यनारायण ने सख्ती दिखाई, मंझनपुर में थाना समाधान दिवस पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर मंझनपुर थाने में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।