जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी लगातार अपनी पार्टी के मोर्चा ,प्रकोष्ठों, विभागों को सक्रिय कर चुनावी रिहर्सल कर रही है उसको देखकर कांग्रेस पार्टी भी अब अपने नेताओं को उत्तराखंड का दौरा करा रही है ।जबकि भाजपा ने इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी राजनाथ सिंह और अमित शाह के दौरे कराकर चुनावी जमीन तैयार कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा ।
हालांकि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं को बुला रही है राहुल गांधी का कार्यक्रम देहरादून में सफल रहा है उसी से जोश में अगर अब वह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का कुमाऊं का दौरा कर रहे हैं ।।जिससे निश्चित रूप से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घरों से बाहर निकलने का मौका मिलेगा। हालांकि सांगठनिक रूप से कांग्रेस भाजपा के मुकाबले काफी कमजोर है लेकिन फिर भी जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ विभिन्न कार्यकलापों के माध्यम से जनता विरोध में है उसको भुनाने का जरूर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में आज हल्द्वानी और रुद्रपुर में कांग्रेस के बड़े नेताओं की बैठक हुई जो कि आगामी 5 अगस्त को मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे की तैयारी को देखते हुए आयोजित की गई #CongressParty #मालिकार्जुनखड़गे #rahulgandhi #amitsaah #bjp #मोदी