पलिया: पूर्व प्रधान द्वारा कब्जा की गई खलिहान की सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा, संयुक्त टीम ने की कार्रवाई, चला बुलडोजर
पलिया तहसील क्षेत्र के पलिया खुर्द में पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा सरकारी खलिहान की जमीन पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार को राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर खलिहान की भूमि पर बने अवैध गोदाम को ध्वस्त कराते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया हैपूर्व प्रधान राम पाल मौर्य द्वारा पक्का गोदाम बनाकर किया गया था अवैध कब्जा।