चंदला: छतपुरा गांव में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, जहर खिलाने की आशंका
चंदला तहसील के छतपुरा गांव में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान छिंगा प्रजापति के रूप में हुई है। परिजन ने मंगलवार की दोपहर 1 बजे जानकारी देते बताया कि जहर खिलाने की आशंका जताई है, जिसके चलते चंदला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।