बड़ागांव धसान: पानी की टंकी में डूबने से मासूम की मौत, खेलते समय घर के बाहर हौदी में गिरा, पानी लेने गए परिजन ने देखी लाश
टीकमगढ़ जिले के बडागांव धसान नगर परिषद के वार्ड नंबर 15 मे शनिवार को 1वर्षीय मासूम की पानी की टंकी मे डूबने से मौत हो गई बच्चा घर के बाहर खेलते समय हौदी में गिर गया था जब परिवार का एक सदस्य पानी लेने के लिए हौदी के पास गया, तो मासूम बच्चे का शब पानी में देखा परिजन तुरंत बच्चे को बड़ागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया