जहानाबाद: पटना-गया रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर अज्ञात व्यक्ति घायल, रेल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया
पटना गया रेलखंड पर जहानाबाद स्टेशन पर पटना से गया की ओर जा रही ट्रेन से गिरकर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद पहुंची रेल पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां से गंभीर हालत के कारण बुधवार शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर पटना PMCH रेफर कर दिया गया। व्यक्ति की हालत काफी गंभीर है। जबकि पुलिस परिजनों की तलाश में जुट गई है।