विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न कोरिया जिले में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जिला स्तरीय समिति की अहम बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। यह बैठक छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार आयोजित हुई, जिसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों में बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाओं को रोकना है।