दमोह: जबलपुर नाका: आदर्श स्कूल मैदान में कीचड़ में फंसी गाय की मौत, बदबू से लोग परेशान
Damoh, Damoh | Apr 30, 2026 दमोह जबलपुर नाका स्थित आदर्श स्कूल मैदान में कीचड़ में फंसने से गाय की मौत के तीन दिन बाद भी शव नहीं हटाया गया है, जिससे तेज बदबू फैल रही है। छात्र-छात्राएं, स्टाफ और आसपास के लोग परेशान हैं। गर्मी में संक्रमण का खतरा बढ़ने से अभिभावकों में चिंता है। स्थानीय लोगों ने कई बार सूचना दी, पर कार्रवाई नहीं हुई। गुरुवार सुबह प्रशासन से शव हटाने व सफाई की मांग की।