सिरदला: तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, नवविवाहिता की हालत चिंताजनक !
Sirdala, Nawada | May 25, 2026 नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के पदमौल मोड़ के आगे तिलैया नदी पुल पर रविवार देर शाम को बालू लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपती व एक बच्चे को टक्कर मार दी। बताया गया कि ट्रैक्टर का आगे का चक्का खुल गया था, जिसके बाद ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। बाइक चालक सोनू कुमार ने खतरा देख सड़क किनारे बाइक रोक दी, फिर भी ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया।