बलरामपुर: मंडी समिति भगवतीगंज में इफको विक्रय केंद्र पर सुबह से शाम तक यूरिया के इंतजार में किसान पहुंचे
सोमवार शाम 5:00 बजे तक मंडी समिति भगवतीगंज में यूरिया खाद के लिए किसानों की आवाजाही लगी रही। सुबह 10 बजे से किसान यूरिया मिलने की अफवाह पर विक्रय केंद्र पर आते रहे जहां पर विक्रय केंद्र के कर्मचारियों द्वारा यूरिया आने पर वितरण करने की बात बताई गई ।यूरिया ना होने पर किसान मायूस होकर लौटते हुए देखे गए।