हरिद्वार के पिरान कलियर में साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान युवती से कथित छेड़छाड़ को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लात-घूंसे चले।
इस मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और फुटेज के आधार पर उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पूरी घटना पर आपकी क्या राय है? कमेंट में बताएं।
#PiranKaliyar #HaridwarNews #UttarakhandPolice ##viralvídeo #UttarakhandNews
Dehradun, Dehradun | Aug 27, 2026