श्रावणी मेला उद्घाटन से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, कार्यक्रम स्थल का अधिकारियों ने किया संयुक्त निरीक्षण
भागलपुर: श्रावणी मेला उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भागलपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव तथा नगर पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि उद्घाटन समारोह का आयोजन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और निर्बाध रूप से संपन्न कराया जा सके।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं और आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
Amarpur, Banka | Jul 28, 2026