जलेसर: खंड विकास अधिकारी अवागढ़ पर हमला करने के मामले में ₹25000 का इनामी आरोपी सियाराम डिग्री कॉलेज पोंडरा के पास से गिरफ्तार
Jalesar, Etah | May 25, 2024 खंड विकास अधिकारी अवागढ़ मोहम्मद जाकिर ऊपर जानलेवा हमले के एक और आरोपी को थाना अवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवागढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर घटना के 25000 रुपए के फरार शातिर मुख्य आरोपी सतेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। इस आरोपी की गिरफ्तारी को सियाराम डिग्री कॉलेज पोंडरा रोड अवागढ़ के पास से अंजाम दिया गया