तारानगर: धीरवास बड़ा में किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, धरने पर लाए ऊंट गाड़ा
धीरवास बड़ा में किसानों ने फसल बीमा, गिरदावरी, टोल, स्मार्ट मीटर का विरोध, पेयजल, एमएसपी के तहत चना तुलाई, विद्यालय के बिजली कनेक्शन आदि प्रमुख मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर किसान ऊंट गाड़ा लेकर पहुंचे।ज्ञात रहे कि उक्त मांगों को लेकर कॉमरेड विक्रम सोनी के नेतृत्व में धरना शुरू किया गया। इसी दौरान मांगो को लेकर जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।