पीलीभीत: गांव कुरैया खुर्द कला में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप
सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कुर्रेया खुर्द कलां के ग्रामीण की पुत्री ने बीते शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जान दे दी। अचानक फंदे पर शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।