सांगानेर: जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल बबीता को एटीएस पुलिस टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने भेजा जेल
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी स्लीपर सेल बबीता को कोर्ट में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया। बबीता धाकड़ से जब मीडिया ने सवाल किए तो वह अपना चेहरा छिपाती नजर आई। बता दें कि जैश-ए-मोहम्मद की कथित महिला स्लीपर सेल बबीता धाकड़ उर्फ खदीजा को जयपुर के वाटिका क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। एटीएस ने बबीता को सात दिन की रिमांड पर लिया था।