वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक अब तक न मिलने से शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश स्ववित्त पोषित महाविद्यालय शिक्षक एसोसिएशन ने कुलपति को पत्र लिखकर जल्द भुगतान की मांग की है।