बरडीहा: डायन बताकर महिला समेत तीन लोगों की पिटाई, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
Bardiha, Garhwa | May 15, 2026 बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वतिया गांव में डायन बिसाही को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक ही पक्ष के महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों में वीरेंद्र यादव, उनकी पत्नी सारो देवी एवं पुत्र पिंकू कुमार यादव शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज गढ़वा सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि राधेश्याम यादव एवं उनके परिवार के लोग सारो देवी को डा