शामली: शामली के गुलशनगर में जानलेवा हमले के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
Shamli, Shamli | May 20, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि 18 मई को शामली के मोहल्ला गुलशनगर स्कूल के पास गांव खेडी करमू निवासी भूपेंद्र पर जानलेवा हमले की घटना प्रकाश में आई थी। पुलिस ने बताया कि वारदात के मुकदमें में पुलिस ने वांछित अभियुक्त के रूप में गुलशनगर टायर मार्केट निवासी फारूक को गिरफ्तार किया है। कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ है।