औरैया: ऑन ड्यूटी दारोगा की सड़क हादसे में मौत, एसपी और एएसपी ने दिया कंधा, औरैया पुलिस लाइन में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
रिजर्व पुलिस लाइन में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश भदौरिया की ड्यूटी के दौरान बुधवार रात्रि दर्दनाक सड़क दुर्घटना में असमय मृत्यु हो गई। इस दुखद खबर से पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। गुरूवार की दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में दिवंगत दारोगा के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा