पूरनपुर: गांव कुरैया खुर्द में दरवाजे पर खड़े युवक की पिटाई के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के कुरैया खुर्द गांव में 10 फ़रवरी को अपने दरवाजे पर खड़े रामासरे के साथ दबंगों मारपीट कर दी। पीड़ित ने थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी थी। पुलिस ने आज आरोपी बांसुदेव, रोहित और किशन कुमार उर्फ कधई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़ा था तभी आरोपी गाली-गलौज करने लगे, जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।