पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह में उत्तराखंड, यूपी और दिल्ली की घटना को लेकर समुदाय विशेष ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन SDM को सौंपा
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह में शनिवार को समुदाय विशेष के लोगों ने राष्ट्रपति को संबंधित ज्ञापन एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया है कि उत्तराखंड के हल्द्वानी मलिक बाग में मौजूद मस्जिद व दरगाह को धामी सरकार ने तुड़वा दिया।विरोध करने वाली महिला और बच्चों पर धामी सरकार की पुलिस ने लाठियां बरसाईं और गोली चला दी।