घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीएमओ ने की समीक्षा बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी में शनिवार दोपहर करीब 2 बजे घोड़ाडोंगरी बीएमओ डॉ संजीव शर्मा ने समीक्षा बैठक ली। इस दौरान बीएमओ राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा की। इसके साथ ही एनक्यूवास टीम के आने की तैयारी की समीक्षा की। वही इस दौरान ब्लॉक के समस्त सीएचओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।