कलेर: कलेर में एमसीए भवन का उद्घाटन: ग्रामीण छात्रों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा का तोहफा
Kaler, Arwal | May 14, 2026 कलेर के शिवदेनी साव कॉलेज में नवनिर्मित एमसीए भवन का मुख्य अतिथि प्रो. विजय रजक के द्वारा भव्य उद्घाटन किया। प्रधानाचार्य डॉ. वेद प्रकाश चतुर्वेदी ने कहा कि डिजिटल युग में कंप्यूटर शिक्षा युवाओं के भविष्य की नींव है। नए भवन में आधुनिक कंप्यूटर लैब और तकनीकी संसाधन उपलब्ध होंगे, जिससे छात्रों को बड़े शहरों का रुख न करना पड़े।