सिस्टम की बेरुखी से परेशान एक किसान का दर्द मंगलवार 12:00 के लगभग उज्जैन कलेक्टर कार्यालय में उस समय छलक पड़ा, जब वह अपनी पत्नी के साथ गले में आवेदनों की माला पहनकर और घुटनों के बल रेंगते हुए न्याय मांगने पहुंचा। किसान का कहना है कि उज्जैन-गरोठ हाईवे ने उनके खेत का रास्ता पूरी तरह छीन लिया है।