हरदोई: हरदोई में बाइक से गिरकर मां की मौत, गोद से उछलकर दूर गिरा मासूम बच्चा, अस्पताल में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Apr 10, 2026 हरदोई में एक सड़क हादसे में बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। महिला अपनी गोद में सात महीने के मासूम बच्चे को लेकर जा रही थी। बच्चा उछलकर दूर जा गिरा,जिसका इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक पिहानी कोतवाली के सरेहजू गांव निवासी रेखा अपने भाई जितेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति के साथ बाइक से गुरुवार के देर शाम महोली जा रही थी।