कैराना: कैराना में तितरवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ऊंचागांव में सोलर पैनल चोरी, ग्रामीणों ने पुलिस गश्त पर उठाए सवाल
Kairana, Shamli | Jun 18, 2026 कैराना कोतवाली की तितरवाड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र के ऊंचागांव में चोरी की घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे गांव निवासी सुमित ने बताया कि उनकी पेंट की दुकान हैं। उन्होंने दुकान के पीछे जमीन पर ही तीन किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया हुआ था। रात्रि में अज्ञात चोरों ने सोलर सिस्टम की प्लेटें चोरी कर ली। सूचना पर चौकी से दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे!