Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
Nsui
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
vasudevrajput
#haridwar : हरक सिंह रावत की उपस्थिति में कांग्रेसी नेत्री द्वारा पंजाबी समाज पर की गई मनगढ़ंत टिप्पणी से पंजाबी समाज में भारी रोष, क्या बोले उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पदाधिकारी : देखें वीडियो Haridwar Stambh Vasudev
Hardwar, Haridwar
| Sep 7, 2026
#haridwar
MORE NEWS
"आज हमने 418 बच्चों को रोजगार दिलवाया, विधायक जी के पास कोई विज़न नहीं है!"| कलियर विधानसभा में रोमा सैनी के द्वारा हुआ रोजगार मेले का भव्य आयोजन #romasaini #FurqanAhmed #PradeepBatra #ruchibhatt #deshrajkarnwal #akshaypratapsingh #ELECTION2027 #VidhanSabhaElection #RojgarMela
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
शहर की सड़कों पर आए दिन घूमते नजर आने वाले गोवंश को अब सुरक्षित ठिकाना मिलने जा रहा है। नगर निगम हरिद्वार की ओर से सराय क्षेत्र में करीब 800 गोवंश की क्षमता वाली गौशाला तैयार की गई है। यहां सड़कों पर घूमने वाले गोवंश को रखा जाएगा, ताकि उन्हें वाहनों की चपेट में आने से बचाया जा सके। हरिद्वार की सड़कों पर अक्सर गोवंश झुंड के रूप में दिखाई देते हैं। कई बार ये सड़क के बीचों-बीच बैठ जाते हैं या अचानक वाहनों के सामने आ जाते हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। इन हादसों में कई बार वाहन चालक और राहगीर घायल होते हैं, तो कई बार गोवंश भी अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में नगर निगम की ओर से तैयार की गई यह गौशाला सिर्फ गोवंश को सड़क से हटाने की व्यवस्था नहीं, बल्कि इंसानों और बेजुबान जानवरों दोनों की सुरक्षा की दिशा में एक जरूरी कदम माना जा रहा है। नगर निगम का उद्देश्य है कि सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर गौशाला में सुरक्षित रखा जाए। इससे एक तरफ जहां यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, वहीं दूसरी तरफ गोवंश भी सड़क हादसों से बच सकेंगे। नगर निगम आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने बताया कि सड़कों पर घूमने वाले गोवंश के कारण होने वाली समस्याओं को देखते हुए सराय में 800 क्षमता की गौशाला तैयार की गई है। यहां गोवंश को सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाएगी और नगर निगम की टीम इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करेगी। #गौ #गौवंश #गौसेवा #गौसेवक #नगरनिगम #नगरनिगमहरिद्वार #हरिद्वार #गौसेवाआयोग
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा कनखल स्थित शांति पार्क में “हरित हरिद्वार, स्वच्छ हरिद्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगर आयुक्त नगर निगम, हरिद्वार आईएएस नंदन कुमार ने रुद्राक्ष का पौधा रोपित कर की। इस अवसर पर नगर आयुक्त नंदन कुमार ने कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में स्वच्छ गंगा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने नगर और जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल करने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने स्वच्छ एवं हरित हरिद्वार बनाने के लिए जनसहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास पौधारोपण और स्वच्छता को लेकर जिम्मेदारी निभाए तो शहर को और अधिक सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। #स्वच्छगंगाफाउंडेशन #स्वच्छभारत #स्वच्छगंगा #पौधारोपण #वृक्षारोपण #प्लांटेशनड्राइव #पर्यावरण #पर्यावरणसंरक्षण
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
ज्वालापुर क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई के दावों के बीच एक बार फिर शराब तस्करी का मामला सामने आया है। खास बात यह रही कि करीब 15 दिन पहले जिस स्कूटी को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के परिवहन में पकड़ा था, उसी स्कूटी से शनिवार शाम दोबारा शराब ले जाते एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। जानकारी के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले आबकारी विभाग ने इसी स्कूटी से अवैध शराब के परिवहन का मामला पकड़ा था। कार्रवाई के बाद कोर्ट में जुर्माना जमा कर स्कूटी को छुड़ा लिया गया था। इसके कुछ ही दिन बाद शनिवार शाम वही स्कूटी एक बार फिर शराब ले जाते हुए पकड़ी गई। स्थानीय लोगों को स्कूटी सवार युवक पर शक हुआ तो उन्होंने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शराब मिलने की बात सामने आई, जिसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने युवक को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। एक ही स्कूटी का महज 15 दिन के भीतर दोबारा अवैध शराब के परिवहन में पकड़ा जाना पूरे मामले को गंभीर बना रहा है। इससे यह भी सामने आ रहा है कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार कार्रवाई के बावजूद पूरी तरह थमा नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री और परिवहन का काम लगातार चल रहा है। कार्रवाई के बाद भी यदि वही वाहन दोबारा इसी काम में इस्तेमाल होता मिला है, तो इससे तस्करों के बीच कार्रवाई का डर कम होने की तस्वीर सामने आती है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। अब पुलिस की कार्रवाई से ही साफ होगा कि बरामद शराब कहां से लाई गई थी और इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। #आबकारी #अवैधशराब #उत्तराखंडआबकारी
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
शादी समारोह में 5 सेकेंड में 15 राउंड फायरिंग, वीडियो वायरल बुलंदशहर। खुर्जा निवासी शादाब का शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक कथित तौर पर करीब पांच सेकेंड में 17 राउंड फायरिंग करता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हर्ष फायरिंग को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद आगे की कार्रवाई की बात सामने आ रही है।
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
#haridwar : डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा शिवडेल स्कूल में शिक्षकों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित : देखें वीडियो Haridwar Stambh Vasudev
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026
Hardwar, Haridwar | Sep 7, 2026