हनुमानगढ़: टाउन में 5 साल पूर्व एक क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में फरार मुख्य सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा
हनुमानगढ़ टाउन में पांच साल पूर्व 1 क्विंटल 40 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे मुख्य सप्लायर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी की लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से ₹20000 का इनाम घोषित किया हुआ था। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।