पांडू: आस्था के लिए बड़ा संकल्प! अरविंद सिंह ने दिए ₹2.51 लाख, मंदिर निर्माण की संभालेंगे जिम्मेदारी
Pandu, Palamu | Aug 21, 2026 पांडु प्रखंड के कजरू कला स्थित सीताराम नगर में अर्धनिर्मित श्री हनुमान मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर उंटारी रोड के जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता अरविंद सिंह ने बड़ा सहयोग किया है। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए ₹2 लाख 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।