बिसौली: आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर अरिल नदी के पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
Bisauli, Budaun | Apr 10, 2026 आसफपुर-शाहबाद मार्ग पर अरिल नदी के पुल के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी आसफपुर में भर्ती कराया।