हनुमानगढ़: जिले के रावतसर में युवक से 45 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामद, पुलिस ने आठवें आरोपी को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के रावतसर में युवक के पास से 45 ग्राम हेरोइन चिटा नशा बरामदगी के मामले में 2 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पूर्व में पुलिस 7 जनों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में कुल 13 प्रकरण दर्ज हैं।