लाडपुरा: महिला कांग्रेस ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में किया प्रदर्शन, जलाया पुतला
Ladpura, Kota | May 15, 2026 महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के नेतृत्व में पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में जवाहर नगर स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर 12 बजे जोरदार प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। सैकड़ों महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने स्कूटी एवं मोटरसाइकिलों को पैदल चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद