ब्यौहारी: ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत घरेलू बात को लेकर हुई मारपीट, दो लोगों पर मामला दर्ज
घरेलू बात को लेकर हुई मारपीट दो लोगों पर मामला दर्ज, शुक्रवार की शाम जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कमलेश गुप्ता के साथ अशोक सिंह एवं एक अन्य कुल दो लोगों ने घरेलू बात को लेकर विवाद किया और गाली गलौज करते हुए मारपीट की है। कमलेश की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।