ब्यौहारी: चरखरी गांव में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, चार लोग हुए घायल
चरखरी गांव में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक चार लोग हुए घायल, घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस की डायल हंड्रेड मौके पर पहुंची डायल हंड्रेड में तैनात आरक्षक रवींद्र शुक्ला एवं पायलट शेषमणि पाठक ने घायलों को डायल हंड्रेड वाहन से अस्पताल पहुंचाया जहां घायलों का उपचार शुरू हो गया है। शुक्रवार की तड़के घटना घटी है। इस घटना में चार लोगों को चोट पहुंची है।