लातेहार: सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर में बच्चों ने मनाया राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस
लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर के प्ले ग्रुप शिशु वाटिका के बच्चों ने प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. बिधान चंद्र राय की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया। कार्यक्रम में कक्षा अरुण, उदय, प्रभात एवं प्रथम के छात्र-छात्राओं ने चिकित्सक की वेशभूषा धारण कर भाग लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया