नानपारा: हाड़ा बसहरी अंडरपास के अंदर जल भराव, दर्जनों गांव के ग्रामीण परेशान, लोगों ने समाधान की मांग की
नानपारा के हाड़ा बसहरी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में उचित जल निकासी (ड्रेनेज) की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर है। बारिश के दौरान कई फीट पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन पूरी तरह से प्रभावित होता हैअंडरपास के नीचे पानी जमा हो जाने से दोपहिया और चौ पहिया वाहनों को दिक्कत होती है लोगों ने समाधान की मांग की