मिर्ज़ापुर: पुलिस अधीक्षक ने भारी पुलिस बल के साथ अतिक्रमण हटाने और यातायात नियमों के पालन के लिए किया फ्लेग मार्च, दी चेतावनी
कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात लगभग 9:30 बजे पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के नेतृत्व में। मुकेरि बाजार चौराहे से इमामबाड़ा होते हुए पक्का पुल तक भारी पुलिस बल के साथ पैदल रूट मार्च निकाला गया। बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर पुलिस अधीक्षक ने सख्त रूप अपनाया। दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए की दुकान का सामान सड़क और पटरी से बाहर ना लगाए।