पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने बुधवार को राघोपुर, जुड़ावनपुर एवं रुस्तमपुर थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों को थाना क्षेत्र में नियमित एवं प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने, सक्रिय अपराधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा पब्लिक फ्रेंडली पुलिसिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए।