हथुआ स्थित रामदुलारी कुंवर अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में 29 करोड़ रुपये की लागत से मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण तेजी से चल रहा है। करीब 60 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है और अगले वर्ष जून–जुलाई तक इसके चालू होने की संभावना जताई जा रही है। इस चार मंजिला जी प्लस थ्री मॉडल अस्पताल का शिलान्यास 19 सितंबर 2024 को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया था।