अनूपपुर: फुनगा में निर्माणाधीन पुल पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण और मशीनों के उपयोग की शिकायत की
जनपद पंचायत जैतहरी अंतर्गत ग्राम पंचायत फुनगा में लाखों रुपये की लागत से निर्माणाधीन पुल के कार्य को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी करते हुए घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की मजबूती और टिकाऊपन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।