विदिशा नगर: ब्लड बैंक में कई रक्त समूह की कमी के बाद, रामद्वारा में लगा रक्तदान शिविर, युवाओं में दिखा जोश
कुछ दिनों से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में विभिन्न रक्त समूह की कमी की बात सामने आई थी ब्लड बैंक प्रभारी डॉ राजेंद्र कुशवाहा ने शहर में लोगों से रक्तदान करने की अपील की थी। उसी के तहत गुरुवार को रामद्वारा क्षेत्र में शिविर आयोजित किया गया। शाम 5 बजे तक आयोजित शिविर के दौरान 12 यूनिट रक्तदान किया गया पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में खास उत्साह देखा गया।