सूरजपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले वॉलीबॉल कोर्ट पूरा करने के निर्देश, कलेक्टर ने अकादमी का किया निरीक्षण
सूरजपुर में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित सार्थक आवासीय वॉलीबॉल अकादमी का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल गतिविधियों, निर्माणाधीन वॉलीबॉल कोर्ट और बालक छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि 29 अगस्त राष्ट्रीय खेल दिवस से पहले वॉलीबॉल कोर्ट का निर्माण कार्य पूरा