पूर्णागिरि: 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अंतर्गत ग्राम एवं विद्यालय स्तर पर काउंटडाउन कार्यक्रमों का आयोजन
बुधवार को जनपद चंपावत के विभिन्न स्थानों पर ग्राम एवं विद्यालय स्तरीय योगाभ्यास तथा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी कार्यक्रम जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. आनंद सिंह गुसाईं के निर्देशन में संपन्न हुए।ग्राम पंचायत सेलानीगोठ ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, इजड़ा,ग्राम पंचायत मंढुवा,ग्राम पंचायत मूलाकोट विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ