समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा शेखपुरा जिला में संचालित विशेष दत्तक ग्रहण संस्थान एवं प्लेस ऑफ सेफ्टी का जिला विधिक सेवा प्राधिकार, शेखपुरा के सचिव श्री सुशील प्रसाद के नेतृत्व में सरोज paswan, SDC एवं साइबर DySP सुश्री ज्योति कुमारी के उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। वहां के कर्मियों को श्री सुशील प्रसाद , सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार शेखपुरा द्वारा अपचारी किशोर को समाज के मुख्य धारा में जुड़ने लायक बनाने के लिए सभी सुविधाओं भोजन, कपड़ा, शयन कक्ष की उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। सभी की सुरक्षा एवं स्वस्थ को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। पुलिस पदाधिकारी DySP सुश्री ज्योति कुमारी सुरक्षित स्थान के कर्मियों निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार के असमंजस्य की स्थिति में तत्काल पुलिस मुख्यालय, शेखपुरा के साथ साथ नज़दीक थाना प्रभारी को सूचित करें। भोजन एवं शयन कक्ष की गुणवत्ता को बारीकी से जांच किया गया एवं उचित निर्देश दिया गया। सरकार के गाइडलाइन को पूर्णतः लागू किया जाय।