कन्नौज: कन्नौज शहर के मोहल्ला सफदरगंज में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन, आरती के बाद श्रद्धालुओं को बांटा गया प्रसाद
कन्नौज शहर के मोहल्ला सफदरगंज में शुक्रवार सुबह 10 बजे भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। कथा वाचक पंडित घनश्याम तिवारी ने भगवान सत्यनारायण की कथा का सार सुनाते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों को कभी कष्ट नही देते है। भक्त अपने कर्मों के अनुसार ही फल भोगता है भगवान की भक्ति से कष्ट दूर होते हैं,इसलिए भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण जरूर करना चाहिए