कन्नौज: कन्नौज के इमाम चैक पर देर रात इमाम हुसैन की शहादत को याद किया गया, गरीबों को बांटे गए फल
गुरूवार रात 11 बजे कन्नौज शहर के इमाम चैक में मुहर्रम के महीने का सातवां दिन मनाया गया। जिसमें गरीबों को फल बांटे गए और इमाम हुसैन को याद किया गया। आपको बताते चलें कि इस्लामी कैलेंडर 12 चंद्र महीनों पर आधारित है। नए चांद दिखने के साथ ही एक नए महीने की शुरूआत होती है। इन दिनों भारत में मुहर्रम का पहले महीने के रूप में मनाया जा रहा है।